कांग्रेस की बोई फसल काट रही भाजपा सरकार ddnewsportal.com

कांग्रेस की बोई फसल काट रही भाजपा सरकार ddnewsportal.com
फोटो: चौधरी किरनेश जंग, पूर्व विधायक, पांवटा साहिब।

कांग्रेस की बोई फसल काट रही भाजपा सरकार 

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने घेरी प्रदेश सरकार

कहा, यमुना चेनेलाईजेशन और भंगानी पुल के बजट स्वीकृती भी कांग्रेस की देन

पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा है कि पांवटा साहिब मे जितना विकास कांग्रेस सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल मे हुआ उतना भाजपा 15 वर्ष मे भी नही कर सकती। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पांवटा साहिब को विकास की बुलंदियों पर पंहुचाया। यही कारण है कि भाजपा की सरकार तीन साल बाद भी कांग्रेस की बोई विकास की फसल काट रही है। सोमवार को शिमला से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए किये गये उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम पर बोलते हुए पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा की इनमे जो पांच उदघाटन हुए है उनमे पुलिस थाना भवन, बस अड्डा भवन और मानपुर देवड़ा से नवादा पुल की स्वीकृति कांग्रेस के कार्यकाल मे हुई और कांग्रेस ने ही इसके लिए बजट मुहैया करवाया। इनके काम भी कांग्रेस की सरकार मे 80 प्रतिशत तक हो चुके थे। भाजपा सरकार को तो 20 फीसदी काम पूरा करने मे भी 3 साल लग गये। यही नही यमुना नदी के चेनेलाईजेशन के लिए कांग्रेस सरकार उन्होंने पूरी डीपीआर बनाकर केंद्र को भेजी जिसकी 251 करोड़ रूपये के बजट की आब स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही खोदरी से विकासनगर के लिए यमुना नदी पर पुल की स्वीकृति के लिए उन्होंने विकासनगर के तत्कालीन विधायक के साथ मिलकर डीपीआर स्वीकृत करवाई। उसका काम भी भाजपा सरकार शुरू नही कर रही है। उन्होंने कहा

कि भाजपा सरकार और उर्जा मंत्री बताएं कि उन्होंने अपने कार्यकाल मे कौन से बड़े कार्य किये हैं। पांवटा साहिब का डिग्री काॅलेज, पांवटा साहिब का सिविल अस्पताल, पांवटा साहिब का मिनी सचिवालय, तहसील भवन, आंजभोज डिग्री काॅलेज सहित सभी बड़े कार्य कांग्रेस की देन है। भाजपा तो सिर्फ दूसरों के कामों का श्रैय लेने मे माहिर है। लेकिन जनता सब जानती है और इन्हे आगामी पंचायत चुनाव मे जवाब जरूर देगी।